चाईबासा, नवम्बर 26 -- Chaibasa News: गुवा संवाददाता। किरीबुरू-मेघाहातुबुरु सेल जनरल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर स्थानीय महिलाओं ने आवाज बुलंद की है। इस संबंध में किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के मेघाहातुबुरु कार्यालय पहुंचकर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय से मुलाकात की और अस्पताल की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। महिलाओं ने बताया कि पूर्व में पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों की सत्यापन पर्ची के आधार पर अस्पताल में मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाता था। लेकिन पिछले कई महीनों से केवल मुखिया की सत्यापन पर्ची ही मान्य की जा रही है। इससे मुखिया के पंचायत से बाहर रहने या अनुपलब्ध होने पर मरीजों को काफी परेशानियों का सामन...