Chaibasa News: सेल के किरीबुरू-मेघाहातुबुरू अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर श्रम विभाग सख्त, जारी किया नोटिस
चाईबासा, नवम्बर 10 -- अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं पर उठे सवाल Chaibasa News: गुवा। सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरू इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का मामला श्रम विभाग पहुंच गया है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की शिकायत पर सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही 10 दिनों के भीतर मांगों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट यूनियन को देने को कहा है।सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), हजारीबाग सह प्रभारी चाईबासा शुभांक संजीव ने यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय के मांग पत्र पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।यूनियन ने किरीबुरू-मेघाहातुबुरू जनरल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, जांच मशीनों और विशेष उपचार सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.