चाईबासा, अगस्त 8 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा-मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सेडल घाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क धंसने लगी है। घाटी से नीचे उतरने वाले हिस्से में सड़क पर कई जगह लंबी और गहरी दरारें पड़ गई हैं, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी लगातार खिसक रही है, जिससे सड़क का आधार कमजोर पड़ता जा रहा है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क किनारे लगाए गए सुरक्षा बैरियर के नीचे की जमीन भी धंसने लगी है। यह मार्ग बड़ाजामदा, मनोहरपुर तथा आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सेंडेल घाटी में धंसने लगी सड़क, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग...