चाईबासा, अगस्त 29 -- Chaibasa News: चाईबासा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने पंचायत परिसर के पेड़ों पर राखी बांधी और पौधरोपण किया। सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु पंचायत परिसर में मुखिया जुलियाना देवगम एवं पंचायत सचिव जगबंधु दास के द्वारा पेड़ों पर राखी बांधी गई और पौधा रोपण किया गया। मौके पर मुखिया जुलियाना देवगम ने कहा कि पेड़ों पर राखी बांधने का उद्देश्य है कि हम इनकी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे और वायुमंडल में ऑक्सीजन की मौजूदगी हेतु बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर शिक्षक कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम, वीर सिंह गोप,अभय चंद्र देवगम, शिवनाथ गुप्ता आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का पर्व : डीसी यह भी पढ़ें- Khagaria News: शिव...