चाईबासा, अक्टूबर 7 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनु की संयुक्त अध्यक्षता में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में यह तय किया गया कि पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों की सीसीटीवी से निगरानी होगी। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भी सीसीटीवी लगाया जाएगा। हुड़दंगियों, नशेड़ियों और ड्रिंक और ड्राइव करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। बैठक में सभी पूजा पंडालों में प्रवेश एवं निकास द्वार को सुव्यवस्थित रखने, पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति करने तथा सभी स्वयंसेवकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हु...