चाईबासा, जुलाई 28 -- Chaibasa News: गुवा। कक्षा आठवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर गुवा सेल प्रबंधन और टाटा स्टील नोवामुंडी ने सीएसआर के तहत विशेष परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई। गुवा सेल प्रबंधन ने दो बसें, जबकि टाटा स्टील नोवामुंडी ने एक बस और एक विंगर उपलब्ध कराया। इन वाहनों से मिडिल स्कूल गुवा, राजकीय मध्य विद्यालय गुवासाई और उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुईया के कुल 226 छात्र-छात्राओं को चाईबासा स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया।तीनों विद्यालयों का परीक्षा केंद्र चाईबासा निर्धारित होने के कारण विद्यार्थियों के आवागमन में संभावित कठिनाइयों को देखते हुए यह व्यवस्था की गई। पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी और झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के प्रयास से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल में स्थानीय जनप्र...