Chaibasa News: सीईआईआर पोर्टल की मदद से चाईबासा पुलिस ने बरामद किए 48 गुम मोबाइल, धारकों को लौटाए
चाईबासा, अक्टूबर 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी अनुसंधान और लगातार कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 48 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पूजा कुमारी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में सभी थाना प्रभारियों का सहयोग रहा। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी, प्रशिक्षु आईपीएस राजकुमार जयराजू, एएसपी राहुल देव बड़ाईक एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत सौंप दिए गए। यह भी पढ़ें- Latehar News: लातेहार पुलिस ने 38 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान लंबे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.