चाईबासा, नवम्बर 21 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखण्ड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा है कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि राज्य के विकास, जनकल्याण और सरकार की प्रतिबद्धताओं को धरातल पर उतारने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बिरुवा शुक्रवार को झारखंड राज्यस्थापना दिवसपखवाड़ा के तहत नियुक्ति पत्र-सह-परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र प्रदान करने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, किसा...