Chaibasa News: समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 11 विभूतियां सम्मानित
चाईबासा, नवम्बर 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर प्रखंड के कमारहातु स्थित लाइब्रेरी भवन में मसकल फाउंडेशन के तत्वावधान में मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम की पहल पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, कृषि, व्यवसाय, समाजसेवा, खेल, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 11 विभूतियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षा एवं जागरूकता के क्षेत्र में रांधो देवगम और शिक्षक तुराम देवगम, कृषि में हरिश देवगम, समाजसेवा में सोमय देवगम, व्यवसाय में रुस्तम देवगम, खेल में जोसेफ देवगम एवं मोटाय देवगम, पर्यावरण संरक्षण में धर्मराज देवगम तथा संस्कृति में बुधराम गागराई शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: दिशोम सोहराय कमेटी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.