चाईबासा, जुलाई 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर अस्पताल चाईबासा के अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में एक महिला मरीज के बाएं अंडाशय (ओवरी) को हटाने की जटिल शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक की गई। पेट में गंभीर समस्या और बाएं अंडाशय में जटिल रोग की आशंका के कारण ऑपरेशन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रभावित अंडाशय को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। अस्पताल के अनुसार मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। शल्य चिकित्सा का नेतृत्व सर्जन डॉ. प्रदीप्तो मांझी और डॉ. प्रिंस पिंगुआ ने किया, जबकि निश्चेतना (एनेस्थीसिया) की जिम्मेदारी डॉ. गीता रानी टुडू और डॉ. अमित तिर्की ने संभाली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: रात में भी जीवनरक्षक सिजेरियन सेवा उपलब्ध होना हर गर्भवती महिला का अधिकार ऑपरेशन को सफल बन...