चाईबासा, नवम्बर 10 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के कुटिंगता हवाई पट्टी से बारबुरा होते हुए मेरोमजोम गुटु तक पीसीसी सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास सह भूमि पूजन हुए बीस दिन बीत गए हैं। फिर भी सड़क निर्माण के प्रति कोई गंभीर नहीं है। इससे नाराज ग्रामीणों ने 14 नवंबर को प्रखंड कार्यालय प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने आवेदन की प्रतिलिपि जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु को सौंपकर अवगत कराया है।इस विषय को लेकर कोटगढ़ पंचायत के अधीन आने वाले टोंटोपोसी,बारबुरा,कुचीबेड़ा,डोंडिया साई और रेंगाड़बेड़ा के ग्रामीणों ने उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार हवाई पट्टी मैदान से बारबुरा होते हुए मेरोमजोम गुटू तक लगभग 1.5 किमी पीसीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा में सर्वसम्मति...