Chaibasa News: सड़क दुर्घटना में घायल जयकिशन गुप्ता से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जाना हालचाल
चाईबासा, अक्टूबर 28 -- Chaibasa News: गुवा। सड़क दुर्घटना में घायल सारंडा मंडल उपाध्यक्ष जयकिशन गुप्ता का इलाज नोवामुंडी स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है। बाइक से दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।जयकिशन गुप्ता के घायल होने की जानकारी मिलने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा नोवामुंडी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में जयकिशन गुप्ता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकीय उपचार के संबंध में हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने जयकिशन गुप्ता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सामान्य जीवन में लौटने की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बागीटांड़ से जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.