चाईबासा, अगस्त 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जब की एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक 40 वर्षीय मोटाय कालूंडिया मुफस्सिल थाना अंतर्गत खुंटा गांव का रहने वाले थे ।जबकि जख्मी 18 वर्षीय घनश्याम सुंडी भी मुफस्सिल थाना अंतर्गत पुरनापानी गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार सोमवार को रात में मृतक बाइक से अपना गांव खुंटा जा रहे थे। रास्ते में खुंटा गांव के पास ही विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार घनश्याम सुंडी ने सामने से घक्का मार दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गए, दोनों को देर रात में घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया । जहां चिकित्सकों ने मोटाय कालूंडिया को मृत घोषित कर दिया। जख्मी घनश्याम सुंडी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल आई और शव को अ...