चाईबासा, जुलाई 8 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी की राज्य स्तरीय प्रथम कार्यकारिणी बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड के सभी जिलों से कलाकारों, फिल्मकारों, संगीतकारों एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कोलहान हो फिल्म्स एंड म्यूजिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पश्चिमी सिंहभूम जिले के समन्वय एवं नेतृत्व का दायित्व केएचएफएमए को सौंपा गया। साथ ही झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी की पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संजय देवगम (उर्फ सरील) को जिला अध्यक्ष, गुरा सिंकु को जिला सचिव, संतोष मुंडा को कोषाध्यक्ष, प्रकाश पुरती को मुख्य सलाहकार तथा विकास उगुरसांडी को कलाकार संयोजक मनोनीत किय...