चाईबासा, जुलाई 9 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा से मनोहरपुर मार्ग पर नुईया गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित मां दुर्गा वन देवी मंदिर का स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार तथा महिला समिति की अन्य सदस्याओं ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन में आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ विशेष पूजा एवं हवन संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मां दुर्गा वन देवी मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया...