चाईबासा, नवम्बर 18 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के पांच प्रखंडों में मेगा ऑस्टियोआर्थराइटिस, आयुष ग्राम एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 257 ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों के बीच आयुष औषधियों का वितरण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविरों का आयोजन हाटगम्हरिया प्रखंड के सरडिया, सदर चाईबासा के अमिता, नोवामुंडी के भट्टीसाई, मझगांव के दिनासाई तथा गोइलकेरा के बराबीर गांव में किया गया। शिविरों में लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय बताए गए। शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. यशवंती कुमारी, डॉ. आशिक अंसारी, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. टिम्मा रानी, डॉ. राधिका...