Chaibasa News: शिविर में महिलाओं को किया गया जागरूक
चाईबासा, नवम्बर 18 -- Chaibasa News: चाईबासा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा के तत्वावधान में मंगलवार को कुमारडुंगी प्रखंड के पोखरिया गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता महेंद्र दोराईबुरु ने महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आगामी 12 दिसंबर का आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। कार्यक्रम में ग्रामीण मुंडा गंगाराम पिंगुआ, पीएलवी संतोष कुमार गौड़, पन्माई गोपिन एवं कमल किशोर गोप सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.