चाईबासा, अक्टूबर 22 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस केंद्र चाईबासा में देश की सुरक्षा, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कोल्हान पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू एवं सहायक पुलिस अधीक्षक राजकुमार जयराजू आदि ने शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस दौरान कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा एवं एसपी अमित रेनू ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ पदाधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उनके प्रति संवेदना व सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि चाईबासा प्...