चाईबासा, नवम्बर 11 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिला परिषद परिसर में कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बहुमंजिला आवासीय भवन का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को मंत्री दीपक बिरुवा एवं सांसद जोबा माझी ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि सरकारी व्यवस्था को प्रभावी बनाने में कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में उन्हें बेहतर एवं सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस भवन के निर्माण से जिला परिषद के कर्मचारियों को व्यवस्थित और सुविधाजनक आवास मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जिला परिषद कर्मचारी आवास न...