Chaibasa News: विश्व दृष्टि दिवस माह पर 12 मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन
चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: चाईबासा। 27वें विश्व दृष्टि दिवस माह के अवसर पर सदर अस्पताल चाईबासा स्थित नेत्र चिकित्सालय में 12 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। नेत्र सर्जन डॉ. सेलिन सोसन टोपनो ने सभी मरीजों का ऑपरेशन किया। इस पहल का उद्देश्य मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनकी दृष्टि में सुधार लाना है। इस अवसर पर सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, परिचारिका ज्योति हेरेंज, ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश कारवा सहित प्रशिक्षु एएनएम छात्राएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Godda News: जिला स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम संपन्न यह भी पढ़ें- Bokaro News: 15 रोगियों का मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.