चाईबासा, अगस्त 1 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार सहित जिले के सभी बीआरपी, सीआरपी एवं मध्याह्न भोजन ऑपरेटर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए विद्यालयों में ई-विद्या वाहिनी पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना के नियमित संचालन तथा विद्यार्थियों के आधार कार्ड एवं अपार कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिक...