चाईबासा, नवम्बर 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दसवीं एवं प्लस टू बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अपेक्षित सुधार लाने तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता का आकलन करने के उद्देश्य से रेमेडियल जांच परीक्षा हुई। इसके लिए संचालित प्रोजेक्ट परख के तहत जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने रसेल उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर एवं टाटा कॉलेज, चाईबासा में आयोजित रेमेडियल जांच परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संचालन की व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा के सुचारू संचालन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों से परीक्षा के आयोजन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। य...