चाईबासा, नवम्बर 22 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि जिले के समग्र विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय एवं सामूहिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी प्रखंड प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं। उपायुक्त शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के सभी प्रखंड प्रमुखों के साथ एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सविता टोपनो भी मौजूद रहे। इस अवसर पर खूंटपानी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वा...