चाईबासा, अगस्त 5 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर योजनाओं का भौतिक निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित मानकों का विशेष आकलन किया जाएगा। उन्होंने यह निर्देश जिला समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य पूर्ण होने और नियमानुसार सत्यापन के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने अपूर्ण योजनाओं का भौतिक सत्यापन 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरा कर प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश भी दिए।बैठक मे...