चाईबासा, सितम्बर 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। श्रीराम मंदिर चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर 26 सितंबर को रांची में आयोजित लोक भवन मार्च एवं प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी, पश्चिमी सिंहभूम ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों एवं मंडलों से कांग्रेसजनों की मजबूत और संगठित भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। सोनाराम सिंकु ने कहा कि 26 सितंबर का लोक भवन मार्च संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह भी पढ़ें- God...