चाईबासा, अगस्त 11 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। स्थानीय रोजगार और पूर्व में हुए लिखित समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर सारंडा विकास समिति, जामकुंडिया-दुईया के बैनर तले ग्रामीणों और बेरोजगार युवाओं ने सोमवार से सेल की गुवा खदान के रांजाबुरु क्षेत्र में अनिश्चितकालीन आंदोलन सह चक्का जाम शुरू किया। आंदोलन का नेतृत्व मानकी लागुड़ा देवगम और गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल कर रहे हैं। आंदोलनकारी बड़ी संख्या में पारंपरिक हथियारों के साथ रांजाबुरु खदान पहुंचे और स्क्रीनिंग मशीन सहित खदान के विभिन्न संचालन क्षेत्रों को घेरकर जाम कर दिया। इसके कारण खदान का उत्पादन, लौह अयस्क डिस्पैच और माल ढुलाई प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पूर्व में हुए लिखित समझौते को पूरी तरह जमीन पर लागू नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा。 यह भी पढ़ें- ...