Chaibasa News: लापरवाही पर दो रोजगार सेवकों को कार्यमुक्त करने की अनुशंसा
चाईबासा, अक्टूबर 11 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने विकास योजनाओं में लापरवाही पर सख्त कदम उठाते हुए एक प्रखंड समन्वयक एवं दो पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। वहीं, मानव दिवस सृजन में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले दो रोजगार सेवकों को कार्यमुक्त करने की अनुशंसा के लिए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। उपायुक्त ने सदर चाईबासा प्रखंड कार्यालय के सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में प्रतिदिन कम से कम 100 श्रमिकों को काम उपलब्ध कराया जाए। इसे सुनिश्चित करना संबंधित रोजगार सेवकों की जिम्मेदारी होगी। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, प्रखंड प्रमुख मंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.