Chaibasa News: लगातार मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र अस्त-व्यस्त, गुवा सेल खदान में जलभराव से उत्पादन प्रभावित
चाईबासा, जुलाई 28 -- Chaibasa News: गुवा। सारंडा क्षेत्र में पिछले 14 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन और औद्योगिक गतिविधियों को प्रभावित कर दिया है। गुवा, बड़ाजामदा, किरीबुरू और मेघाहातुबुरु में सड़कों से लेकर खदानों तक जलभराव की स्थिति है। सबसे अधिक असर सेल की गुवा लौह अयस्क खदान पर पड़ा, जहां जीरो प्वाइंट समेत कई हिस्सों में पानी भर जाने से खनन कार्य प्रभावित हो गया। जलभराव के कारण 15 नंबर शॉवेल मशीन, डोजर, कैंपर सहित कई भारी वाहन फंस गए, जबकि शेल्टर हाउस और स्टोर में भी पानी घुस गया। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने प्रबंधन पर जल निकासी और वैज्ञानिक माइनिंग की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष ऐसी स्थिति बनती है। लगातार बारिश से सेल कर्मियों के जर्जर क्वार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.