Chaibasa News: लगातार बारिश से बड़ाजामदा में जलजमाव, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी
चाईबासा, जुलाई 10 -- Chaibasa News: गुवा । बड़ाजामदा में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
सड़क पर जलजमाव भट्टीसाई से फुटबॉल मैदान जाने वाले मार्ग तथा फाटक से हीराकुद जाने वाली सड़क पर पानी भर जाने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें प्रतिदिन इसी रास्ते से पैदल होकर स्कूल जाना पड़ता है। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण फिसलने तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यह समस्या हर वर्ष सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
स्थायी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.