चाईबासा, जुलाई 29 -- Chaibasa News: गुवा । पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गुवा थाना क्षेत्र के लालजी हाटिंग में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे स्थित जीवन भेंगरा के घर के ऊपर एक विशाल पेड़ गिर जाने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, घर में सो रहे सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के संबंध में जीवन भेंगरा ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। आधी रात के बाद अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही सभी लोग घबराकर घर से बाहर निकल आए।

घटना का विवरण बाहर निकलते ही देखा कि एक विशाल पेड़ उनके घर के ऊपर गिर पड़ा है, जिससे मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जीवन भेंगरा ने बताया कि यदि परिवार के सदस्य समय रहते घर से बाहर नहीं निकलते, तो कोई बड़ा ...