चाईबासा, अक्टूबर 25 -- Chaibasa News: चाईबासा। अनीस कुमार दास, पीयूष कुमार एवं कप्तान विवेक चौरसिया की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत चक्रधरपुर की लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब ने फेनेटिक क्लब चाईबासा को चार विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में टॉस लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फेनेटिक क्लब ने निर्धारित तीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब की टीम ने 26.3 ओवर में 230 रन ठोक कर मैच अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : एलसीए खगड़िया ने गोग...