चाईबासा, जुलाई 6 -- Chaibasa News: चाईबासा। रो रो नदी में नहाने के दौरान डूब जाने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत रोरो गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्नी सुंडी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को शाम में वह अकेले रोरो नदी नहाने के लिए गई थी ।इस दौरान गहरे पानी में डूब गई ।जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजन उसे खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान नदी के में शव को तैरता देखा गया ।इसके बाद देर रात में ग्रामीणों ने मिलकर शव को नदी से बाहर निकाला। रात के लगभग 11 बजे सदर अस्पताल लाया गया ,जहां चिकित्सकों ने मुननी सुंडी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को मृतिका नहाने के लिए रोरो नदी गई थी।उसी दौरान गहरा पानी में डूब जाने से मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...