चाईबासा, जुलाई 7 -- Chaibasa News: चाईबासा। रोरो नदी में नहाने के दौरान अचानक पानी में गिरने और डूब जाने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत रोरो गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्नी सुंडी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को शाम में वह अकेले रोरो नदी नहाने के लिए गई थी। इस दौरान गहरे पानी में डूब गई, जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजन उसे खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान नदी में शव को देखा गया। इसके बाद देर रात में ग्रामीणों ने मिलकर शव को नदी से बाहर निकाला। रात के लगभग 11 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुननी सुंडी को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: रोरो नदी में डूब जाने से महिला की मौत परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को मृतिका नहाने के लिए रोरो नदी गई थी। उसी दौरान गहरा पानी में गिरने और डूब जाने से मौत हो गई।

हिं...