चाईबासा, नवम्बर 24 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन व चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया से मिलने के लिए पदापहाड़ के रैयतों को पांच घंटे का समय लग गया। डांगुवापोसी से जुरूली स्टेशन तक तीसरी-चौथी लाइन विस्तारीकरण मामले को लेकर रेलवे जीएम और चक्रधरपुर डीआरएम को डांगोवापोसी आने की सूचना मिलते ही पदापहाड़,सारबिल और हुटूसुड गांव के रैयतों की एक प्रतिनिधि मंडल अपनी बातों को रखने के लिए सोमवार को दस बजे डांगोवापोसी रेलवे स्टेशन पहुंचे हुए थे। रेलवे जीएम और डीआरएम अपने विशेष सैलून में बैठकर डांगोवापोसी पहुंचे हुए थे। उन्होंने देवझर और जामकुंडिया आदि स्टेशनों की निरीक्षण के बाद 12:30 बजे डांगोवापोसी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर उतरकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग-अलग ठिकानों का निरीक्षण किया। यह ...