चाईबासा, अगस्त 3 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा पान तांती समाज केंद्रीय कमेटी की बैठक रविवार शाम शंकर दास की अध्यक्षता में बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) कार्यालय में हुई। बैठक में 7 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे बैंक ऑफ इंडिया चौक (मोड़), गुवा से बिरसा मुंडा चौक तक प्रभात फेरी के साथ होगी। इसके बाद एसबीआई बैंक के पीछे स्थित क्लब परिसर में दोपहर 1:30 बजे तक मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।बैठक में समाज के सभी लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकी प्रदर्शन की बनी रूपरेखा साथ ही प्रभात फेरी, अतिथि स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य व्यव...