चाईबासा, सितम्बर 29 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा के रामनगर स्थित हरिओम स्पोर्टिंग क्लब में मंगलवार को श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी रामनगर का गठन किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा को सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मारंगमरचा में धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गा पूजा, कमेटी गठितकमेटी के प्रमुख सदस्य कमेटी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को संरक्षक बनाया गया, जबकि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मोहन महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी में हेमराज सोनार, प्रीतम गोच्छाईत, नरेश दास, इंद्रजीत शर्मा, सचिन, राजकुमार झा, बबून, राहुल गो...