चाईबासा, अगस्त 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर थाना क्षेत्र के अमला स्थित रानी सती मंदिर से दान पेटी चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमा अंगरिया उर्फ राहुल अंगरिया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मनोहरपुर थाना क्षेत्र के हाकागुई का रहने वाला है और वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के मेरी टोला में रह रहा था।एसडीपीओ वहामन टूटी ने बताया कि मंदिर के पुजारी संदीप तिवारी की लिखित शिकायत पर 14 अगस्त को सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 15 अगस्त को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 13-14 अगस्त की रात आरोपी ने लोहे के सब्बल से मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी चोरी कर ली थी। दान पेटी में करीब 10 से 15 हजार रुपये होने की जानकारी दी...