चाईबासा, जुलाई 3 -- Chaibasa News: चाईबासा। मंझारी प्रखंड अंतर्गत राज्यकृत 2 उच्च विद्यालय मंझारी के प्रांगण में जिला परिषद मद से 5 लाख के लागत बनने वाले शौचालय का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के द्वारा किया गया। माधव चन्द्र कुंकल ने कहा कि बहुत दिनों से स्कूल प्रबंधन की मांग थी कि छात्र हित में शौचालय बनवा दिया जाए और छात्र हित को ध्यान रखते हुए शौचालय निर्माण अतिआवश्यक था। जिला परिषद सदस्य ने संवेदक को निर्देशित भी किया कि शौचालय निर्माण के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का कोताही न बरता जाए। मौके पर प्रधानाध्यापक बुधन सिंह पूर्ति, एलियस सवैयां,जोबना बिरुवा, विलियम पूर्ति, रंजित बिरुवा,जगदीश बिरुवा,मनोज सिंह गोप,पवन बिरुवा,सैनिक गोप आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...