चाईबासा, अगस्त 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। इसमें जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में उपायुक्त ने अब तक चलाए गए जांच अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतते हुए जांच अभियान चलाया जाए।डीसी ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग की छापेमारी, चार नमू...