चाईबासा, अक्टूबर 8 -- सड़क सुरक्षा के लिए सघन वाहन जांच अभियान Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सराईकेला मोड़ के समीप जिला परिवहन कार्यालय एवं मुफस्सिल थाना द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया।जांच अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों में हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों की भी जांच की गई। इस क्रम में दो वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाह...