चाईबासा, नवम्बर 11 -- Chaibasa News: चाइबासा। पश्चिमी सिंहभूम ज़िला मोमिन कॉन्फ्रेंस के द्वारा बुधवार को बड़ी बाजार में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बड़ों और बच्चे के बीच केक और मिठाई वितरण किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोअज्जम ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के साथ कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने खिलाफत आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा मंत्रालय ने आजाद के नेतृत्व में ही 1951 में देश का पहला आईआईटी संस्थान स्थापित किया। उन्होंने ग़रीब और असहाय लोगों की मदद करते हुए क्षिशा के क्षेत्र में बहुत से काम किए। यह भी पढ़ें- National Education Day 2026: क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, कौन थे मौलाना अबुल कलाम आजाद उन्होंन...