चाईबासा, अक्टूबर 28 -- मोबाइल प्रतिबंध और छंटनी के विरोध में प्रदर्शन Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में मंगलवार देर शाम ठेका मजदूरों एवं सिक्योरिटी गार्डों की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में सेल प्रबंधन की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए बुधवार को गुवा सेल के जनरल ऑफिस पर प्रदर्शन एवं घेराव करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रामा पांडे ने कहा कि गुवा सेल खदान में बुधवार से ठेका मजदूरों के खदान क्षेत्र स्थित कार्यस्थल पर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। यूनियन इस निर्णय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठेका मजदूरों को मोबाइल लेकर खदान के अंदर ज...