चाईबासा, अगस्त 31 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा रेलवे मार्केट स्थित एक मोबाइल दुकान में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की नीयत से ताला तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और दुकान में रखे मोबाइल सहित अन्य सामान सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, रविवार रात क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी कम थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने रेलवे मार्केट स्थित मोबाइल दुकान को निशाना बनाने का प्रयास किया।

चोरी के प्रयास चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन ताला पूरी तरह नहीं टूट सका। दुकान के बाहर सुरक्षा के लिए एक और ताला लगाया गया था, जिसे भी चोर नुकसान नहीं पहुंचा सके।सोमवार सुबह दुकान संचालक गुलबाज खान दुकान खोलने पहुंचे त...