चाईबासा, अक्टूबर 3 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। सेंट मेरीज स्कूल की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृद्ध जनों के बीच दान अभियान तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में सिस्टर करुणा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों और शिक्षक शिक्षिकायों ने स्कूल परिसर से रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए आदिवासी एसोसिएशन भवन पहुंचे जहां पर मुख्य अतिथि महिला समिति की अध्यक्ष देवस्मिता जेना ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ स्वेता मिश्रा और अंशुला श्रीवास्तव भी मौजूद थी। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यार्थियों ने वैष्णव जन तो तेने कहिए भजन प्रस्तुत कर सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।इसके यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी व शास्त्री की ...