चाईबासा, अगस्त 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के दाल-भात योजना केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लाभुकों को बेहतर एवं सम्मानजनक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके। केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। जिन केंद्रों में हैंडवॉश यूनिट उपलब्ध नहीं हैं, वहां आवश्यकतानुसार हैंडवॉश यूनिट का निर्माण कराया जाएगा।उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सभी दाल-भात योजना केंद्रों के संचालक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी दाल-भात योजना केंद्र संचालकों से केंद्रों के संचालन, उपलब्ध सुविधाओं एवं भोजन की गुणवत्ता...