चाईबासा, सितम्बर 10 -- Chaibasa News: गुवा । सेल मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने सेल कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। 9 और 10 सितंबर की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने सामुदायिक भवन (क्लब) और उसके बगल स्थित केबल टीवी कंट्रोल रूम का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली और फरार हो गए। बताया जाता है कि चोरी से पहले चोरों ने सामुदायिक भवन के बाहर लगे दो बिजली खंभों की लाइट की तार नीचे से काट दी। इससे पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। चोर क्लब के मुख्य गेट के समीप स्थित दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो-तीन दरवाजों को खोलते हुए स्टोर रूम तक पहुंचे। स्टोर रूम में रखे साउंड सिस्टम से जुड़े मिक्सचर मशीन, एम्पलीफायर समेत अन्य इलेक्...