चाईबासा, अगस्त 18 -- Chaibasa News: गुवा । सोमवार से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते गुवा-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग में पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित बोकना पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

मुख्य मार्गों का प्रभाव गुवा से बड़ाजामदा जाने के लिए दो प्रमुख रास्ते हैं। एक मार्ग हाथी चौक होकर जाता है, जबकि दूसरा पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए बोकना पुल से होकर गुजरता है। बोकना पुल वाला मार्ग छोटा होने के कारण लोगों को बड़ाजामदा पहुंचने में करीब तीन किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ती है। वहीं, हाथी चौक होकर जाने पर करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का साम...