चाईबासा, अक्टूबर 23 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। मझगांव प्रखंड के खड़पोस मस्जिद परिसर में गुरुवार को अंजुमन इस्लामिया खड़पोस की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें झारखंड और ओडिशा के उलेमा, मुफ्ती, अंजुमन कमेटियों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मुस्लिम समाज में आपसी एकता, शिक्षा और सामाजिक सुधार को लेकर प्रस्तावित विशाल सम्मेलन की तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओडिशा के बड़बिल निवासी मुफ्ती जाहिद हुसैन ने की। इस दौरान बताया गया कि सम्मेलन में सुन्नी, देवबंदी, बरेलवी और अहले हदीस विचारधाराओं के प्रमुख मुफ्ती, मौलाना और देश के प्रसिद्ध वक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा।वक्ताओं यह भी पढ़ें- Chaibasa News: खड़पोस में मुस्लिम समाज का सम्मेलन 25 नवंबर को, एकता और शिक्षा पर होगा...