चाईबासा, जुलाई 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंजेदवेड़ा गांव में जहरीले मशरूम खाने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की तबीयत गंभीर रूप से खराब गई। पीड़ित पिता और पुत्री को सोमवार की देर रात चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजेदवेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय चंद्र कुमार लोहार और उनकी 18 वर्षीय पुत्री शांति लोहार ने सोमवार दोपहर अपने घर के सामने पुआल (पैरा) पर उगे मशरूम को खाने योग्य समझकर उसकी सब्जी बनाई और भोजन में उसे खाया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जहरीला मशरूम खाने से पिता और पुत्री की हालत बिगड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...