Chaibasa News: मुफस्सिल थाना में अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज
चाईबासा, अगस्त 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिमबिया के मुंडा संजय बारी के द्वारा थाना में अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 6 अगस्त 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि 6 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा दो वाहनों में लोड कर 50 से 60 मवेशी को कहीं बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों के द्वारा पिकअप वैन संख्या ओडी 02 डीजी 5750 और जेएच 01बी क्यू 7527 को रोक कर देखा तो दोनों में मवेशी पाए गए। दोनों वाहनों के चालक वाहन को छोड़ कर भाग गए। इसके बाद मुंडा के द्वारा मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी गई। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.